अबनाः यमन के खिलाफ सऊदी अरब सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता और सऊदी रक्षा के सलाहकार जनरल अहमद असीरी ने ईरान के खिलाफ़ ज़हर उगलते हुए कहा है कि ईरान के खिलाफ सऊदी अरब और अमेरिका के बीच स्ट्राटेजिक सहयोग जारी है और इस साल ईरान पर अधिक दबाव बढ़ा दिया जाएगा।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार यमन के खिलाफ़ सऊदी अरब सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता और सऊदी अरब के रक्षा मंत्री के उच्च सलाहकार जनरल अहमद असीरी ने ईरान के विरूद्ध बयान जारी करते हुए कहा है कि ईरान के खिलाफ सऊदी अरब और अमेरिका के बीच हर प्रकार का सहयोग जारी है और ईरान पर दबाव बनाने का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।
अहमद असीरी ने ईरान के खिलाफ सैन्य और आर्थिक दबाव बढ़ाने पर आधारित बीबीसी संवाददाता के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ईरान पर दबाव बढ़ाना सऊदी अरब और अमेरिका के संयुक्त नीति का हिस्सा है।
सऊदी अरब के रक्षा मंत्री के सलाहकार ने यमन के पीड़ित लोगों के खिलाफ सऊदी अरब के भयानक अपराध को नजरअंदाज करते हुए कहा कि अमेरिका और विश्व समुदाय के साथ हमारा रुख मजबूत है हम अमेरिका और विश्व समुदाय के साथ हैं। अहमद असीरी ने कहा कि ईरान के खिलाफ सऊदी अरब अमेरिका को हर प्रकार का सहयोग देने के लिए तैयार है। अलअसीरी ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका और सऊदी का संयुक्त सहयोग जारी रहेगा।
ग़ौरतलब है नबी और इमाम से मदद मांगने को शिर्क कहने वाले सऊदी वहाबी अमेरिका और इस्राईल के सामने हाथ फैलाकर इस्लाम और मुसलमानों को नीचा दिखाते रहते हैं।
4 फ़रवरी 2017 - 15:56
समाचार कोड: 809426
नबी और इमाम से मदद मांगने को शिर्क कहने वाले सऊदी वहाबी अमेरिका और इस्राईल के सामने हाथ फैलाकर इस्लाम और मुसलमानों को नीचा दिखाते रहते हैं।